दिल्ली CEC के खिलाफ प्रदर्शन तेज, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता हिरासत में

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के कई नेता साउथ एवेन्यू में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लोदी एस्टेट स्थित उनके आवास के बाहर हिरासत में लिया गया। AAP नेताओं संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक पर भी पुलिस कार्रवाई की खबर है।

Next Post

वेनेजुएला सुलह वार्ता में राजनीतिक सुधारों और बंदियों की रिहाई पर हुई प्रगति : अमेरिका

Sat Oct 10 , 2026
वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका ने कहा है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त देश की पिछली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई विधायिका के प्रतिनिधियों के बीच सुलह वार्ता में न्यायिक सुधारों, प्रेस की स्वतंत्रता और राजनीतिक बंदियों की रिहाई के संबंध में महत्वपूर्ण प्रगति […]

You May Like