बंधक प्लॉट का सौदा कर महिला से ठगे 18.75 लाख, रियल एस्टेट कंपनी की डायरेक्टर गिरफ्तार

इंदौर: विकास अनुमति के लिए शासन के पास बंधक रखे प्लॉट को बेचने का सौदा कर एक महिला से 18 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाली रियल एस्टेट कंपनी की डायरेक्टर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है.रियलिटी यूनाइटेड प्राइवेट इंफ्रा लिमिटेड की डायरेक्टर अनीता गहलोत ने फरियादिया वनिता डांगी को सस्ते में प्लॉट देने का झांसा दिया था. इसके बाद ऑरचिड पार्क कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर जे 16 का विक्रय अनुबंध तैयार कर उससे 18 लाख 75 हजार रुपए ले लिए.

जांच में सामने आया कि जिस प्लॉट का सौदा किया था, वह विकास अनुमति के लिए शासन के पास बंधक था. इसके बावजूद आरोपी द्वारा प्लॉट बेचने का अनुबंध किया. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी अनीता गहलोत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य बंधक प्लॉटों का सौदा कर किसी और से धोखाधड़ी तो नहीं की है.

तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी…
बंधक प्लॉट का अनुबंध कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डीसीपी क्राईम, राजेश त्रिपाठी

Next Post

राजीनामा कराने से इनकार पर जीजा से मारपीट, दो पर केस

Fri Jul 24 , 2026
इंदौर: आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के चौधरी पार्क, मूसाखेड़ी में राजीनामा कराने से इनकार करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. साले और साढ़ू ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.फरियादी सुदीप बघेल […]

You May Like