करणी सेना के साथ ड्राइवर एसोसिएशन सडक़ पर

रीवा, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को रीवा में कई जगह चक्काजाम किया गया. करणी सेना के समर्थकों ने अलग-अलग स्थानों पर सडक़ें रोककर प्रदर्शन किया. आंदोलन को ड्राइवर एसोसिएशन का भी समर्थन मिला. अपनी मांगों को लेकर ड्राइवरों ने भी स्टेयरिंग छोडक़र प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इसके चलते कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. रीवा से गुजरने वाले एनएच-30 सोहागी पहाड़ में ट्रक एसोसिएशन ने सडक़ पर जाम लगा दिया. जिसके कारण सैकड़ो वाहन जाम में फसे रहे. गुरूवार को महिपाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में रीवा में भी समर्थकों चकाजाम किया. जिसके कारण कई मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है और वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ा. करणी सेना के प्रवक्ता यज्ञ प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. इसी के विरोध में रीवा में अलग-अलग जगह चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आंदोलन को ड्राइवर एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है.

रतलाम से भोपाल तक प्रस्तावित थी पैदल यात्रा

11 नवंबर को रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा निकाली जानी थी. इसका नेतृत्व महिपाल सिंह मकराना करने वाले थे. यूजीसी के नए समानता विनियमों के विरोध में प्रस्तावित इस यात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकराना सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था. जिसका विरोध समर्थको ने रीवा में भी किया और कई जगह चकाजाम किया गया.

Next Post

आप गुजरात के मुख्यमंत्री बनाये जा रहे हो, मिठाई खिलाओ!' 25 साल पहले महिला पत्रकारों के 'गैंग' की बधाई को याद किया मोदी ने

Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों के समक्ष 25 साल पहले की एक घटना को याद किया जब कई महिला पत्रकारों ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर उनके कमरे में अचानक प्रवेश कर उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाये जाने की […]

You May Like