जबलपुर: शहर की आराध्य देवी माता सुनरहाई और माता नुनहाई की प्रतिमाओं की आज परंपरागत विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से विदाई की गई। नगर निगम के उस स्थल के लिए जहां से प्रतिवर्ष भव्य चल समारोह का शुभारंभ होता है, वहां ले जाने दोनों माताओं की प्रतिमाएं विशेष साज-सज्जा के साथ निकाली गईं। रथों पर विराजमान माताओं की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा की गई और माता का पूजन-अर्चन किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्य चल समारोह में माता सुनरहाई पहले और माता नुनहाई दूसरे नंबर पर रहती हैं। इसके साथ ही मलखम और कोष्टी मंदिर की माता भी चल समारोह के लिए निकली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, महिला मंडल, युवाओं और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
