लंदन, 02 अक्टूबर (वार्ता) ब्रिटेन की राजधानी लंदन में प्रतिबंधित फिलीस्तीन समर्थक समूह ‘फिलीस्तीन एक्शन’ के 134 समर्थकों पर आतंकवादी संगठन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। लंदन पुलिस ने यह जानकारी दी है।
इस समूह को ब्रिटेन में उस समय आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था जब फिलिस्तीन एक्शन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन जुलाई में शुरू किये गये थे।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कल एक बयान में कहा, “कुल 20 और लोगों के खिलाफ आरोप लगाये गये है। मेट के आतंकवाद निरोधी कमान के अधिकारियों ने इन लोगों को गिरफ्तार किया और प्रतिबंधित समूह फिलिस्तीन एक्शन को समर्थन देने की संलिप्तता की जांच की जा रही है। इसके साथ ही लंदन में अब फिलिस्तीन एक्शन का समर्थन करने के अपराध में आरोपियों की कुल संख्या 134 हो गयी है।”
बयान में कहा गया है कि दोषी पाये जाने पर इन समर्थकों को छह माह की जेल की सजा दी जा सकती है।
