सिंदूर खेला में झलकी भक्ति और उल्लास

इंदौर: नवरात्र महापर्व पर बंगाली क्लब इंदौर में दुर्गा पूजा का समापन भावनाओं से ओतप्रोत दृश्य लेकर आया। परंपरा के अनुरूप विजयादशमी के अवसर पर बंगाली महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर आशीर्वाद माँगा। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि और मंगल की शुभकामनाएँ दीं।

माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष आस्था और उमंग का संगम देखते ही बनता था। महिलाएँ सिंदूर से सजीं, मानो पूरा वातावरण माँ दुर्गा की शक्ति और करुणा से भर गया हो। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भी इस परंपरा का हिस्सा बने और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

कहा जाता है कि सिंदूर खेला केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि माँ की कृपा का आह्वान और जीवन में खुशहाली का प्रतीक है।

Next Post

83 वर्ष की हुयीं आशा पारेख

Thu Oct 2 , 2025
मुंबई, 02 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख आज 83 वर्ष की हो गयीं। 02 अक्तूबर, 1942 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में जन्मीं आशा पारेख ने अपने सिने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1952 में प्रदर्शित फिल्म आसमान से की। इस बीच […]

You May Like