पुलिस ने दबोचे 14 जुआरी

सतना: उचेहरा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 6 वाहन और ?1,29,000 नगद बरामद किए।। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में जसो के कथित नामी जुआ संचालक अवधेश सिंह उर्फ ‘मुनी’ के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद वाहनों और नकदी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Next Post

सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट

Mon Jun 29 , 2026
आंध्र प्रदेश के जोन्नागिरी में भारत की पहली प्राइवेट गोल्ड माइन ‘स्वर्णगिरी’ शुरू हो गई है। जानिए निजी कंपनियों के लिए सोने के खनन से जुड़े सरकारी नियम क्या हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले अमेरिका और ईरान के युद्ध के चलते हो रही परेशानियों के चलते विदेशी […]

You May Like