चंबल नदी से मिला लापता बालक का शव

उज्जैन। आज सुबह चंबल नदी से एक बालक का शव मिला जो एक दिन पहले ही बडनगर से लापता हुआ था पुलिस में बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाई है। इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि आज ग्राम नरसिंगा चंबल नदी से एक बालक का शव बरामद किया गया जिसकी पहचान कुणाल पिता दिनेश नायक निवासी ग्राम पचोला बडऩगर के रूप में हुई वह सोमवार से लापता था सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे बताया जा रहा था कि बालक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह घर से बिना बताए निकल गया था। थाना प्रभारी दीपेश व्यास के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर बॉडी पोस्टमार्टम के लिए बडऩगर अस्पताल भेजी गई है।

Next Post

जबेरा के दोनी में खुदाई के दौरान हजारों वर्ष पुरानी मूर्तियां मिली 

Tue Oct 7 , 2025
दमोह.जिले के जबेरा विधानसभा अंतर्गत ऊपर पहाड़ दोनी में स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के मंत्री के निर्देशानुसार में संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार व संग्रहालय भोपाल की आयुक्त श्रीमती उर्मिला शुक्ला के निर्देशन में ग्राम दोनी जिला दमोह में मढ़ा क्रमांक […]

You May Like