महू में तेंदूपत्ता भंडार गृह में आग

महू: तहसील महू के नंदलई घाटी में स्थित वन विभाग के तेंदूपत्ता भंडारण गृह में रविवार सुबह आग लग गई. यह भंडार गृह महू-मानपुर रोड पर स्थित है. आग लगने की सूचना मिलते ही महू और मानपुर से दमकलें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका.

इस घटना में बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया. जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है. आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए

Next Post

देवी लक्ष्मी के स्वागत में प्रवेश द्वार पर सजी रंगोली

Mon Oct 20 , 2025
इंदौर:देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के प्रवेश द्वार पर सजी रंग-बिरंगी रंगोलियों में भारतीय संस्कृति झलक रही. दीपावली के अवसर पर शहर में अधिकांश घर में रंगोली या फिर मांडने का प्रचलन है. कहीं फूलों से सजी रंगोली तो कहीं राधा-कृष्ण बने रंगोली में तो कहीं अनेकता में […]

You May Like