देवी लक्ष्मी के स्वागत में प्रवेश द्वार पर सजी रंगोली

इंदौर:देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के प्रवेश द्वार पर सजी रंग-बिरंगी रंगोलियों में भारतीय संस्कृति झलक रही. दीपावली के अवसर पर शहर में अधिकांश घर में रंगोली या फिर मांडने का प्रचलन है. कहीं फूलों से सजी रंगोली तो कहीं राधा-कृष्ण बने रंगोली में तो कहीं अनेकता में एकता का संदेश देती रंगोली रविवार को देखने को मिली. राजश्री और स्वर्णिमा ने बताया भारतीय परंपरा में रंगोली एक पारंपरिक कला है जो समृद्धि का प्रतीक है.

हिंदू धर्म में इसे दीपावली के त्योहार पर खासतौर पर बनाया जाता है. पहले जहां मांडना नजर आते थे वहीं समय के साथ-साथ रंगोली बनाने की परंपरा में आधुनिक बदलाव भी आ गए हैं. शुभ अवसर पर घर में रंगोली बनाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.

Next Post

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई प्रापर्टी ब्रोकर हत्या कांड की गुत्थी

Mon Oct 20 , 2025
इंदौर: बड़ा गणपति चौराहे के पास आनंद सेव भंडार के समीप सीताराम पार्क गली में हुई प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल उर्फ अंकित की हत्या का मल्हारगंज पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

You May Like