ग्वालियर: गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला एडवोकेट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील चैंट, पोस्ट और वीडियो भेजकर परेशान किये जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दज्र कर जांच शुरू कर दी हे। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके इंस्टाग्राम खाते पर मोहिनी 32143 नाम की आईडी से अश्लील चैट और आपत्तिजनक फोटो भेजे गये। इस पर उसने तुरंत पुलिस की अपात सेवाडायल 112 पर शिकायत की। डायल-112 के स्टाफ ने उसे सायबर सेल से संपर्क कराया। जहां से आश्वासन दिया गया कि संबंधित आईडी को ट्रेस कर जानकारी दी जायेगी। लेकिन आगे कोई खबर नहीं मिली।
इसके बाद फिर उसी नाम की आईडी से अश्लील चैट और वीडियो भेजे गये। परेशान होकर महिला ने एसपी ऑफिस कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की है। महिला ने बताया कि पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी कुछ समय शांत रहा है। लेकिन फिर सोनी तोमर नाम से आईडी बनाकर दोबारा अश्लील फोटो और चैट भेजे। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक मैसेजे आने लगे। मानसिक रूप से प्रताडि़त महिला ने आखिरकार क्राइम ब्रांच थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर एक्सपर्ट दोनों इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन्हें कहां से संचालित किया जा रहा है और इनके पीछे कौन व्यक्ति है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
