
नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। पुलिस ने बिना अनुमति मार्च रोकते हुए राहुल, प्रियंका समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए, जबकि अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांदने की कोशिश की। संसद में भी विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण की मांग की और निष्पक्ष चुनाव की गारंटी देने की अपील की।
