अवैध रिक्शा पार्किंग से बिगड़ रहा यातायात

इंदौर: शहर में एक ओर नगर निगम और ट्रैफिक विभाग यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयासों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर अवैध रूप से खड़े रिक्शों का कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है. सड़क पर रिक्शा चलाने से लेकर मनमाने तरीके से पार्किंग करने तक, रिक्शा चालकों की दादागिरी आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है.

शहर के प्रमुख इलाकों- चाहे राजवाड़ा हो या अन्य व्यस्त चौराहे- लगभग हर जगह सड़कों पर रिक्शों की अवैध पार्किंग देखने को मिल रही है. स्थिति यह है कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम दोनों ही इन अतिक्रमणों को हटाने में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं. सबसे गंभीर स्थिति माता से सदर बाजार जाने वाली सड़क पर देखने को मिल रही है. सदर बाजार थाना के ठीक सामने सड़क पर सैकड़ों वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या रिक्शों की है. रिक्शों की लंबी कतारों के कारण सड़क संकरी हो गई है और फुटपाथ तक दिखाई नहीं देता, जिससे पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है.
कई बार हो चुकी दुर्घटनाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अव्यवस्था के कारण यहां कई बार दुर्घटनाएं और अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो नगर निगम और ट्रैफिक विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हों.

अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
इस मामले में नगर निगम और यातायात व्यवस्था संभाल रहे उपायुक्त अभय राजनगावकर ने कहा है कि जल्द ही अवैध रूप से खड़े रिक्शों और अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने की नियमित रूप से बिजली देने की मांग

Fri May 22 , 2026
मुलताई। क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान है। लगातार बिजली कटौती से सब्जियों की फसल की सिंचाई नहीं होने से सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। अघोषित बिजली कटौती बंद कर सतत बिजली प्रदाय करने की मांग को लेकर किसान संजू वागदरे, राजकुमार चौहान, संदीप […]

You May Like

Play sound