इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने के विवाद में युवक की हत्या

शाहजहांपुर 01अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गयी। मृतक का कसूर था कि उसने कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती का फोटो अपने साथ लगाया था।

पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है जो गोली लगने से घायल हुआ है। दो धर्मो का मामला होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है मौके पर शांति बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शनिवार को को बताया कि थाना कांट क्षेत्र के गांव कमललेनपुर में रहने वाला गौतम मौर्य (22) साइकिल मिस्त्री है। शुक्रवार रात वह अपने खेतों में आवारा पशुओं को भगाकर वापस लौट रहा था तभी समीर (19) ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।

श्री दीक्षित ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी समीर ने खेत से लौटते समय गौतम मौर्य पर धारदार हथियार से अनगिनत कई बार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस दौरान जब ग्रामीणों ने चीखें सुनी तो उन्होंने आरोपी समीर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो शनिवार सुबह हथियार की खोज में खेतों में गई तो आरोपी समीर ने घटना के बाद फेंके गए चाकू को उठाकर सिपाही देवेंद्र के हाथ पर प्रहार कर दिया और भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगा।

घटना के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी कह रहा है कि “”गौतम ने मेरी बहन के साथ गलत किया इसलिए मार दिया”ग्रामीणों के पूछने पर आरोपी कहता है कि “हां मैंने ही मारा है।”

स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी से हुई पूछताछ में उसने बताया कि मृतक ने 12 जुलाई को उसके परिवार की तहेरी बहन का फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने साथ लगाया था जिसे देखकर उसका खून खौल गया था ।पुलिस ने मामले में समीर को गिरफ्तार का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है वही तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Post

विमान ईंधन 12,300 रुपये प्रति किलोलीटर महंगा

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने अगस्त में विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि एक अगस्त से घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन के दाम 12,300 रुपये प्रति […]

You May Like