अडानी के मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुईं वाणिज्यिक उड़ानें

मुंद्रा, 23 जून (वार्ता) अडानी समूह के मुंद्रा एयरपोर्ट से मंगलवार को मुंबई और गोवा को जोड़ने वाली पहली निर्धारित उड़ान सेवा शुरू हुई। स्टार एयर ने यहां से उड़ानों की शुरुआत की है। हवाई अड्डा शुरू होने के बाद मुंद्रा पूर्ण रूपेण एकीकृत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। स्टार एयर मुंद्रा को हिंडन, सूरत, बेलगावी, बेंगलुरु, कोल्हापुर और नांदेड़ सहित अन्य शहरों से भी जोड़ेगी।

इससे व्यापार, वाणिज्य, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन के लिए एक तेज संपर्क गलियारा विकसित होगा, परिवहन के समय में उल्लेखनीय कमी आयेगी और मुंद्रा बंदरगाह की आर्थिक गतिविधियों को नयी गति मिलेगी। मुंद्रा एयरपोर्ट का रनवे 1,900 मीटर लंबा है। यह हवाई संपर्क अंतिम पड़ाव तक महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करता है, जिससे बंदरगाह के माध्यम से होने वाले विशाल व्यापार प्रवाह का अधिक कुशल प्रबंधन संभव होगा और इसे राष्ट्रीय तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के साथ बेहतर ढंग से एकीकृत किया जा सकेगा। अडानी समूह पहले से नवी मुंबई, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मंगलुरु और गुवाहाटी हवाई अड्डों का परिचालन कर रहा है।

.....

Next Post

यातायात पुलिस ने 'भौकाल' लिखे वाहन की नंबर प्लेट हटवाई, चालान कर दी सख्त चेतावनी

Tue Jun 23 , 2026
सीधी: शहर के मड़रिया क्षेत्र में यातायात पुलिस ने कार की नंबर प्लेट की जगह ‘भौकाल’ लिखा होने पर उसे हटवाया, वाहन का चालान किया और सख्त चेतावनी दी। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यातायात […]

You May Like