कीव, 31 जुलाई (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार तड़के रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए और अन्य 52 घायल हो गये।
कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। शहर में 27 जगहों पर हमला हुआ। हमले वाली जगहों पर बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूस ने यूक्रेन पर 300 से ज़्यादा ड्रोन हमले किए और आठ मिसाइलें दागीं ।
Next Post
चीन ने जापान से अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आग्रह
Thu Jul 31 , 2025
बीजिंग/टोक्यो, 31 जुलाई (वार्ता) चीन ने टोक्यो में दो चीनी नागरिकों की गंभीर रूप से पिटाई की रिपोर्टों पर जापानी पक्ष से चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय लागू करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि आज सुबह टोक्यो में चार लोगों ने दो चीनी […]

