भाइयों ने लगाई बहनों को पानी में सात डुबकीया

बागली। अंचल क्षेत्र में सातुड़ी तीज अवसर पर मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखा ओर शिव और माता पार्वती की पूजा: महिलाओं द्वारा विशेष रूप से शिव-पार्वती और नीम माता (कजली माता) की पूजा की । पूजा में सत्तू, फल, और मिठाइयां चढ़ाई उत्साह के साथ महिलाओं ने सिर पर सातु माता को धारण करते हुए मंगल गीत गए सोलह श्रृंगार और मेहंदी लगाकर उपवासव्रत महिलाओ ने नए वस्त्र (विशेषकर चमकीली साड़ियां) पहने, हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई ।

पंडित नरेंद्र वैष्णव ने उक्त जानकारी देते हुए बताएं कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व है। इस दिन भाई अपनी बहनों को नजदीक के तालाब या नदी पर सात बार पानी में डुबकी लगाते हैं । इस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा करने के लिए संकल्प लेता है। उपवास व्रत महिलाएं मिलकर कजरी तीज की व्रत कथा सुनी और पारंपरिक लोक गीत (कजरी) गाये चंद्र दर्शन और अर्घ्य: शाम को चंद्रमा के उदय होने पर कच्चे दूध और जल से अर्घ्य देकर व्रत खोला गया । सोमवार को इस पर्व को लेकर ग्राम पंचायत बेहरी मुख्यालय पर सुबह से उत्साह दिखाई दिया इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने की वजह से समीप में बह रही गुनेरी नदी में भी पर्याप्त पानी रहा बहनों के साथ भाइयों ने भी डुबकी लगाते हुए बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

Next Post

शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी

Mon Aug 31 , 2026
दमोह।‌ शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है।दिनेश पिता रामकौशल विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी बांसा तारखेड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है।रिपोर्ट के अनुसार गांव के नर्मदा पटेल ने नीरज उर्फ धीरज पटेल […]

You May Like

Play sound