बीजिंग/टोक्यो, 31 जुलाई (वार्ता) चीन ने टोक्यो में दो चीनी नागरिकों की गंभीर रूप से पिटाई की रिपोर्टों पर जापानी पक्ष से चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय लागू करने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि आज सुबह टोक्यो में चार लोगों ने दो चीनी नागरिकों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने इन रिपोर्टों पर ध्यान दिया है और जापान स्थित चीनी दूतावास ने जापानी पक्ष के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की है।
प्रवक्ता ने कहा, “हम जापानी पक्ष से चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय करने का आग्रह करते हैं।”

