MP : वरुण कपूर बने जेल महानिदेशक, शाहिद अबसार को ADG भर्ती

भोपाल। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। स्पेशल डीजी वरुण कपूर को APTC इंदौर से स्थानांतरित कर महानिदेशक, जेल के पद पर नियुक्त किया गया है।

ईओडब्ल्यू में पदस्थ भापुसे 1996 बैच के मोहम्मद शाहिद अबसार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एडीजी, पीटीआरआई और संचालक, मप्र पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, भापुसे 2010 बैच के यूसुफ कुरैशी को उप पुलिस महानिरीक्षक, साइबर सेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित कर उप पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त, चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इंदौर रेंज को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से पुलिस महानिरीक्षक, APTC, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Next Post

बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम लहार में तैनात

Thu Jul 31 , 2025
भिंड। एसडीएम लहार विजय यादव ने बताया कि प्रशासन बाढ़ के दौरान नागरिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तेद है । एनडीईआरएफ की टीम लहार में तैनात कर दी गई है। किसी भी प्रकार के रेस्क्यू के लिए प्रयास रहेगा कि तुरंत नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं नागरिकों […]

You May Like