मप्र को मिले ई-गवर्नेंस क्षेत्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम डॉ यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 2 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर मध्यप्रदेश के नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश को मिली राष्ट्रीय स्तर पर दोनों उपलब्धियां ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन की आम जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार के अंतर्गत 2 पुरस्कार प्राप्त होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहरी विकास एवं आवास विभाग की ई-नगर पालिका में सायबर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वर्ण पुरस्कार तथा त्रिनेत्र- महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र की एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए रजत पुस्कार की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

 

 

Next Post

घर बैठे होगा पेंशनधारियों का वार्षिक जीवन सत्यापन

Fri Jun 5 , 2026
सतना:भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट व्यवस्था के माध्यम से राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग हितग्राही अब अपने वार्षिक जीवन सत्यापन की प्रक्रिया घर बैठे मोबाइल एप्लीकेशन से पूर्ण कर सकेंगे। डॉ.शेर सिंह मीना, आयुक्त नगर पालिक निगम ने […]

You May Like