सोनी रेलवे स्टेशन का नाम ‘दंदरौआ धाम’ करने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखा

ग्वालियर: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्टेशन का नाम ‘श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन’ किया जाए ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।

दिग्विजय सिंह ने पत्र में श्री दंदरौआ धाम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह धार्मिक स्थल क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर इस धाम के नाम पर रखा जाता है, तो इससे इसकी पहचान और सशक्त होगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा

Next Post

अमेरिकी शुल्क कार्रवाई का भारत के वाहन क्षेत्र पर प्रभाव सीमित रहने का अनुमान: विश्लेषक

Fri Mar 28 , 2025
मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) बाजार विश्लेषकों के अनुसार भारतीय सामानों पर अमेरिका में 25 प्रतिशत की दर से जवाबी प्रशुल्क लगाने की कार्रवाई का देश के कुल कार और मोटरसाइकिल निर्यात पर असर सीमित रहने का अनुमान है, क्योंकि भारत से अमेरिकी बाजार में इनका निर्यात सीमित है। बावजूद इसके […]

You May Like