दुद्धीचुआ बैरियर में कोयला ट्रेलर ने ली जान, चालक फरार

सिंगरौली। एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना खदान क्षेत्र के बैरियर के भीतर भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयला परिवहन में लगी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से घायल छात्रों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे SDM और तहसीलदार

Mon Sep 8 , 2025
सिंगरौली। शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। घटना […]

You May Like