मंदसौर:मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंदसौर प्रवास के दौरान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।मंत्री श्री सिंह ने मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस मौके पर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, देवीलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। मंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनका स्वागत भी किया।
