
सिंगरौली। शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
