एक बार फिर चर्चा में रीवा सांसद

रीवा, रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने मऊगंज जिले में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से किसानों को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सांसद ने कहा कि किसान साल में केवल 3 महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश खेलते हैं, और राजश्री, बोतल, चौंगी जैसी चीजों में समय बिताते हैं. अब पहले जैसे किसान नही रहे.

फिलहाल उनका यह बयान अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. उधर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसान सुब्रत मणि त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद जी किसानों को अपमानित न करे. दरअसल सांसद का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब देश की बड़ी आबादी किसानों की मेहनत से पैदा होने वाले अनाज पर निर्भर है. खेतों में दिन रात मेहनत कर देश का पेट भरने वाले किसानों के लिए, जनप्रतिनिधि की इस तरह की टिप्पणी अब चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर भी सांसद के बयान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है. सवाल यह है कि क्या देश का पेट भरने वाले किसानों की मेहनत को इस नजरिए से देखना उचित है. हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने कोई विवादित बयान दिया हो, इसके पहले भी कई बार उनके विवादित बयान सामने आ चुके है.

Next Post

मामूली बात पर युवक को बेरहमी से पीटा

Tue Nov 10 , 2026
रीवा, शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत एजी कॉलेज के पीछे हरिजन बस्ती पडऱा में मामूली बात पर गाली-गलौज और मारपीट की वारदात सामने आई है. पारिवारिक रिश्तेदार के घर गए एक 25 वर्षीय युवक पर दो स्थानीय लोगों ने बिना किसी विवाद के हमला कर दिया. मारपीट में पीडि़त […]

You May Like