
जबलपुर। 19 लाख की लूट के विरोध में कृषि उपज मण्डी में नीलामी, खरीदी-ब्रिकी बंद कर दी गई है व्यापारी धरने पर बैठे हुए है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।
कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति में नीलामी का कार्य आज से आगामी सूचना तक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस घटना के बाद, जबलपुर अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ ने मण्डी प्रशासन को सूचित किया है कि व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है और वे तब तक नीलामी में भाग नहीं लेंगे जब तक कि लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाते।
क्या है मामला
विजय नगर थाने में विकास साहू 36 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह सेठ सतीश केशरवानी की अनाज की एम एल जी सैल्स (फर्म) कृषि उपज मंडी विजय नगर स्थित दुकान नंबर जी-40 में करीब 12 सालो से मुनीम का काम करता है। कल दोपहर लगभग 02.45 बजे कृषि उपज मंडी स्थित फर्म की दुकान में उसकेे मालिक द्वारा उसे 19 लाख रूपये का एच डी एफ सी बैंक शाखा विजयनगर का चैक बैंक से नगद राशि लेकर आने के लिये दिया था। नगद राशि लेने लिये अपने सेठ की स्कूटी प्लेजर क्र. एमपी 20 एस एच 1544 से एच पी कंपनी के लेपटाप काला- ग्रे रंग का बैग लेकर बैंक के लिये निकला था। चैक सेल्फ था, बैंक में कैशियर को चैक देकर नगद राशि 19 लाख रुपये प्राप्त किया, मोबाईल से अपने मालिक सतीश केशरवानी के मोबाईल पर फोन करके बैंक से पैसे आहरित कर लेने की बताया और कहा की आप लेने आ जाते तब सेठ ने कहा की पैसा ले आओ तो वह पैसो वाला बैग लेकर मैकल सर्विस सेंटर के बाजू वाली गली से होते हुये कृषि उपज मंडी गेट नंबर 01 की तरफ आ रहा था जैसे ही दोपहर करीब 03.30 बजे से 03.45 बजे की बीच मनीष हार्डवेय़र की दुकान के पीछे वाली रोड पर पहुंचा तभी वहां पर एक कार के बाजू से एक अज्ञात व्यक्ति मास्क पहने हुये निकला और उसके सिर में पीछे से राड जैसी वस्तु से मारा, जिससे वह वहीं पर गिर गया तो उसे पुनः उसी राड से बाये कंधे और बाये हाथ में मारा तथा उसे लेपटाप वाला बैग जिसमें नगद 19 लाख रुपये रखे थे को स्कूटी के हुक से निकालकर गेट नंबर 01 की ओर कुछ दूर भागकर अपने एक साथी जो स्कूटी लिया हुआ था में बैठ कर उसके बाजू से होते हुये मैकल सर्विस सेंटर वाली रोड तरफ भाग गये।
