
जबलपुर। शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने लोकायुक्त ने दबिश देकर वेतन व वेतन वृद्धि लगाने पन्द्रह सौ रुपए की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड 2 शशिकांत मिश्रा पिता स्व. शिव प्रसाद मिश्रा 54 वर्ष को रंगे हाथों पकड़ा हैं।
जानकारी के मुताबिक नन्हे सिंह धुर्वे पिता सहदेव सिंह धुर्वे 45 वर्ष, निवासी बरगी ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत पर बताया था कि
वह पिपरिया जबलपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है उसका ट्रांसफर जून 2025 में बालाघाट से जबलपुर हुआ था। ट्रांसफर के उपरांत वेतन एवं वेतन वृद्धि नहीं लगी थी जिस कारण वेतन व वेतन वृद्धि लगाने के लिए बीईओ कार्यालय जबलपुर में शशि कांत मिश्रा सहायक ग्रेड 2 से मिला आरोपी ने वेतन एवं वेतन वृद्धि लगाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आज 1500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। दल प्रभारी राहुल गजभिए, ट्रेपकर्ता बृजमोहन सिंह नरवरिया निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
