एफपीआई निवेशकों ने जुलाई में किया 25.2 करोड़ डॉलर का निवेश

मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल जुलाई में भारतीय पूँजी बाजार में शुद्ध रूप से 25.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

एफपीआई निवेशकों ने इस महीने इक्विटी में भारी बिकवाली की जबकि डेट में उन्होंने जमकर पैसा लगाया। यही कारण है कि शेयर बाजारों में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के बावजूद भारतीय पूँजी बाजार में उनका निवेश सकारात्मक बना हुआ है।

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, एफपीआई निवेशकों ने जुलाई में इक्विटी से 75.6 करोड़ डॉलर निकाले जबकि डेट में 96.5 करोड़ डॉलर लगाये। म्यूचुअल फंड में भी वे शुद्ध रूप से लिवाल रहे।

इससे पहले जून में एफपीआई निवेशकों ने भारतीय पूँजी बाजार से 90.4 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी। इस साल जनवरी, फरवरी, अप्रैल और जून में वे बिकवाल रहे हैं जबकि मार्च, मई और जुलाई में अबतक लिवाल रहे हैं।

इस पूरे साल के दौरान उन्होंने भारतीय पूँजी बाजार से 726.6 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की है।

Next Post

फेड की बैठक, घरेलू आँकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Sun Jul 27 , 2025
मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथी साप्ताहिक गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर नीतिगत दरों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की घोषणा और घरेलू आँकड़ों पर रहेगी। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पैसा निकालने और रुपये में गिरावट के कारण पिछले सप्ताह बीएसई का […]

You May Like