कार पेंटर के दस्तावेज लगाकर ले लिए 6.25 लाख के दो लोन

साइबर सेल करेगी जांच
ग्वालियर: एक कार पेंटर को उस समय धोखाधड़ी का शिकार होने का पता चला, जब वह स्कूटी फाइनेंस कराने के लिए एक शोरूम पर पहुंचा। बैंक कर्मचारियों ने उसकी सिविल रिपोर्ट जांची जिसमें उसके नाम पर दो अनधिकृत लोन दर्ज होने की जानकारी सामने आई। ये दोनों लोन पंजाब एंड सिंध बैंक में दर्ज हैं, जिनकी कुल राशि 6 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परमाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह डबरा देहात के प्रेम नगर कॉलोनी का निवासी है और पेशे से कार पेंटर है। परमाल सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात ठग ने उसके आधार और पैन कार्ड नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से दो लोन ले लिए। पीड़ित का कहना है कि उसने आज तक कोई लोन नहीं लिया, यहां तक कि मोबाइल तक फाइनेंस नहीं कराया है।

परमाल सिंह के मुताबिक वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। अचानक उसके नाम पर लाखों रुपए के फर्जी लोन होने की जानकारी मिलने से वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले के सामने आने के बाद से उसका दिन का चैन और रात की नींद तक उड़ गई है।
साइबर सेल में की गई शिकायत
पीड़ित ने साइबर सेल थाने पहुंचकर इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परमाल सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

MIC बैठक: 10 एकड़ भूमि में बनेगा बस टर्मिनल

Thu Dec 18 , 2025
छिंदवाड़ा: जामुनझिरी में 10 एकड़ भूमि में बस टर्मिनल बनाया जाएगा. 10 एकड़ भूमि में बस टर्मिनल, टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर पार्किंग, 300 बस पार्किंग क्षमता और यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी. आज मेयर-इन-कौंसिल की बैठक में बस टर्मिनल बनाने सहित अन्य माहत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया […]

You May Like