जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत संजय नगर मेें बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। एक घर की छत की शीट तोडक़र अंदर घुसे और पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद गृहस्थी के सामान में तोडफ़ोड़ कर भाग गए।पुलिस के मुताबिक गनेश सिंह राजपूत 52 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास संजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट कम्पनी में काम करता है।
उसके घर की छत की एलवस्टर शीट तोडक़र छत से कूदकर कन्हैया राजपूत, प्रहलाद राजपूत, बिट्टू पाण्डे घुसे और पुरानी बुराई को लेकर उसके एवं उसकी पत्नी अंजो राजपूत के साथ विवाद करने लगे। इसके बाद ठोस चीज से उस पर एवं उसकी पत्नी पर हमला किया जिससे दोनों को चोटें आ गई। इसके बाद सभी आरोपी घर में रखी टीवी, कूलर, पलंग, फ्रिज, आलमारी एवं अन्य सामान तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
