
सतना /महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक से प्राप्त आदेशानुसार जनसामान्य के अचल सम्पत्ति से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन की सुविधा की दृष्टि से अवकाश दिवसों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह ने बताया कि मार्च माह में होली के अवकाश 14 मार्च 2025 को छोड़कर प्रत्येक दिवस पर सभी कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहकर पंजीयन कार्य विधिवत संपादित करेंगे।
