
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि संध्या पटेल 35 वर्ष निवासी ग्राम जोधपुर पडाव तिलवारा ने सूचना दी कि उसकी बेटी मुस्कान पटैल 23 वर्ष ने लगभग 2 वर्ष पहले सगड़ा निवासी राकेश राजपूत के साथ प्रेम विवाह किया था, मुस्कान ने फांसी लगा ली है। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
