पुलिस की घेराबंदी देख एक तस्कर भागा, दूसरा शराब समेत पकड़ाया 

जबलपुर।‌ रांझी पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है जिसके कब्जे से 339 पाव पाव देशी शराब जप्त की गई। जबकि उसका साथी घेराबंदी देख भाग गया। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि व्हीकल स्टेट रांझी में दबिश दी गई, पुलिस को देखकर जी. आई. एफ. फैक्ट्री के सामने वाली गली में अपनी दुपहिया वाहन ज्यूपिटर को मोड़ कर चालक भागने का प्रयास किए जिनका पीछा कर गांधी मैदान व्हीकल स्टेट के पीछे वाली गली में घेराबंदी कर रोका गया, ज्यूपिटर में पीछे बैठा लड़का कूदकर झाडि़यों का फायदा उठाकर भाग गया, साथी अभय उर्फ अंशु जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बोरियों में 250 पाव एवं स्विगी कंपनी के ऑरेंज कलर के बैग में 2 कार्टून में 89 पाव देशी शराब रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ पर शराब एवं ज्यूपिटर वाहन देबू अन्ना का होना बताते हुए देबू अन्ना द्वारा 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी देना बताया। पुलिस को देखकर ज्यूपिटर से कूदकर भागे देबू अन्ना निवासी भड़पुरा शोभापुर की तलाश की जा रही है।

Next Post

लव जिहाद: धर्म छुपा कर रचाई शादी, प्रताड़ित कर बनाया दबाव 

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर रहने वाले एक युवक ने धर्म छुपा कर एक युवती से पहले दोस्ती की और फिर शादी की और उसके बाद उसे पर प्रताड़ित कर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है गोरखपुर निवासी 31 वर्षीय युवती ने बताया कि 2022 […]

You May Like