
जबलपुर। गोहलपुर रहने वाले एक युवक ने धर्म छुपा कर एक युवती से पहले दोस्ती की और फिर शादी की और उसके बाद उसे पर प्रताड़ित कर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है
गोरखपुर निवासी 31 वर्षीय युवती ने बताया कि 2022 में सोशल मीडिया के जरिए नसीर अहमद से उसकी दोस्ती हुई थी। नसीर ने अपना नाम अरमान सिंह बताया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नसीर ने अरमान सिंह बनकर उससे शादी की।इसके बाद उसे सच्चाई का पता लगा तो धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।
