मंदिर में टीनशेड निर्माण शिलालेख का विमोचन 

सीहोर. अवधपुरी स्थित महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा निर्मित भगवान दत्त गुरु गणपति मंदिर में श्रीमती नमिता अखिलेश राय और समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने भगवान दत्त गुरु और गौमाता की विधिवत पूजा अर्चना की और फल फूल प्रसाद अर्पित किया. श्रीमती राय ने महाराष्ट्रीयन समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी दानदाता अखिलेश राय के नाम निर्मित टीनशेड निर्माण के शिलालेख का विमोचन किया. महाराष्ट्रीयन समाज के अनुरोध पर विधायक सुदेश राय ने अपनी निधि से टीनशेड निर्माण के लिए मंदिर हित में राशि उपलब्ध कराई है. समाज द्वारा राय परिवार का सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में महाराष्ट्रीयन समाज के सुनील भालेराव सहित अन्य वरिष्ठजन और महिलाएं सम्मिलित रही.

Next Post

शराब दुकान के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

Sat Dec 6 , 2025
टीकमगढ़। बड़ागांव धसान में शनिवार को आदिवासी महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने टीकमगढ़ सागर हाईवे पर जाम लगाकर शराब दुकान को हटाने की मांग की। यह प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण उनके पतियों की कम […]

You May Like