लापरवाही से एक्टिवा चलाकर मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.सुबह करीब 5.45 बजे नया बसेरा के सामने इंदौर हातोद रोड पर एक्टिवा नम्बर एमपी 09 ए जेड 8842 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए.

बाइक सवार 19 वर्षीय अंकुश रजक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में अंकुश के दाहिने पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजन की शिकायत पर गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने ने एक्टिवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और एक्टिवा चालक की भूमिका की जांच कर रही है.

Next Post

डेंगू-चिकनगुनिया का अटैक तेज, 4 पॉजिटव आए सामने

Sat Aug 1 , 2026
जबलपुर: डेंगू और चिकनगुनिया का अटैक जबलपुर में तेज हो गया है। अब लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत आ चुकी है। मलेरिया अधिकारी डॉ. ब्रजेश पटैल ने नवभारत को बताया कि आईटी पार्क के पास रहने वाले एक पुरूष, भेड़ाघाट निवासी एक युवती, धनवंतरी नगर निवासी एक युवती […]

You May Like