रीवा:नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर अजय मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, कई प्रस्तावो पर स्वीकृत की मोहर लगी. गांधी काम्पलेक्स की रिक्त दुकानो को किराये पर देने का निर्णय लिया गया. साथ ही दुकानो के सामने किये गये अतिक्रमण और सामग्री रखने वालो का आवंटन निरस्त करने का निर्णय लिया गया. शहर की सडक़ो का नामकरण महापुरूषो के नाम पर किया जायेगा. नगर निगम रीवा क्षेत्रान्तर्गत स्वामी विवेकानन्द, महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव, सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा अन्य महापुषों के नाम पर सडक़ का नामकरण किये जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया.
बैठक में नगर पालिक निगम रीवा के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी संवर्ग के पदों की पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किये जाने की अनुमति दी गई. महामृत्युंजय व्यावसायिक काम्पलेक्स एवं गांधी काम्पलेक्स की रिक्त दुकानों को किराये पर दिये जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आवंटित दुकान/शोरूम के सामने अतिक्रमण/सामग्री रखने, विक्रय करने, आवागमन बाधित करने के कारण आवंटन निरस्त करने का निर्णय लिया गया.
गांधी काम्पलेक्स, ’’सी-ब्लाक’’ मे स्वंय वित्तीय योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन दुकानों का आरक्षित मूल्य निर्धारण किया गया. साथ ही नवीन आवासीय परियोजना में प्रथम चरण मार्केट काम्पलेक्स की छत को सम्मिलित कर विकास हेतु ईओआई आमंत्रित करने की अनुमति दी गई. नगर पालिक निगम रीवा सीमा से बाहर सेप्टिक टैंक सफाई कार्य के दर निर्धारण किया गया. लीज नवीनीकरण प्रकरणों की स्वीकृति दी गई.
