भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। सीएम डॉ मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उनके राजनीतिक, प्रशासनिक और साहित्यिक योगदानों का उल्लेख कर श्रद्धांजलि दी गई। मिश्रा न सिर्फ एक कुशल प्रशासक थे बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार और साहित्यकार के रूप में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
