शिवपुरी: प्रजापति समाज द्वारा आगामी 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर समाज के अग्रज राजा दक्ष प्रजापति के रूप में भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर कमलागंज में समाज जनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के वरिष्ठजन हरज्ञान प्रजापति द्वारा समस्त समाज जनों को आगामी 17 सितंबर को प्रजापति समाज के प्रणेता राजा दक्ष के भव्य चल समारोह को लेकर जानकारी दी गई।
सभी समाज बंधुओं से इस भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर समाज के कई बंधु जो कही न कही एक दूसरे से मनमुटाव करते थे उन सभी को सामाजिक शक्ति और संगठन के बारे में समझाया ताकि सभी समाजजन मिलकर एक हो और हरेक सामाजिक आयोजन में सहभागिता निभाए। चल समारोह को लेकर बताया गया कि आगामी 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर राजा दक्ष प्रजापति का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए इस बैठक में सभी समाज बंधुओं ने अपनी सहमति प्रदान की और समाज में जनसंपर्क करते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रजापति समाज को जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार भी प्रारंभ कर दिया गया है।
