
भोपाल। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया द्वारा 28 मार्च को आयोजित होने वाले अर्थ आवर के तहत राजधानी में जागरूकता गतिविधियां तेज हो गई हैं। संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर जरूरी लाइट बंद कर ऊर्जा संरक्षण में योगदान दें और इसे दैनिक आदत बनाएं।
इसी क्रम में 25 मार्च को डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कार्यालय, भोपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के साथ मिलकर वाकेथॉन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें एलएनसीटी, सैम ग्लोबल, वीएनएस, आईईएस यूनिवर्सिटी और सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वाकेथॉन ई-5 अरेरा कॉलोनी स्थित कार्यालय से शुरू होकर 1100 क्वार्टर, 10 नंबर मार्केट और राजीव गांधी चौक होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची।
