उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

सीधी : प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में भी 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और उपस्थित जनसमूह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्टर सोमवंशी ने पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के साथ भव्य परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात समृद्धि एवं विकास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया गया। परेड टुकड़ियों द्वारा तीन बार हर्ष फायर कर राष्ट्र को सलामी दी गई।
आकर्षक मार्च पास्ट और अनुशासित प्रदर्शन
उप निरीक्षक तरूण कुमार बेडिया रक्षित केंद्र सीधी के कमांड में आयोजित मार्च पास्ट अत्यंत आकर्षक रहा। परेड के उप कमांडर प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी होमगार्ड लाइन सीधी रहे। 9वीं वाहिनी विसबल, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, महिला प्लाटून, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर टुकड़ियाँ तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्र टुकड़ियों ने अनुशासित और सशक्त प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सोमवंशी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पल उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा।

Next Post

चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Tue Jan 27 , 2026
सतना :महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। प्रो. चौबे ने गणतंत्र के महत्व पर […]

You May Like