ग्वालियर में एम्स स्थापना की अमित शाह कर सकते हैं घोषणा

ग्वालियर: नई दिल्ली व भोपाल की तर्ज पर ग्वालियर में भी एम्स अस्पताल (अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान) जल्द ही बन सकता है। सूत्रों के मुताबिक एम्स को ग्वालियर लाने के लिये तैयारी चल रही है। ग्वालियर में एम्स की सुविधा आने से यहां के विभिन्न रोगों के मरीजों को भटकना नहीं पडेगा वहीं ग्वालियर और उसके आसपास के अन्य राज्यों के जिलों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ग्वालियर चंबल संभाग में पिछले काफी समय से अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) की मांग विभिन्न स्तरों पर की जा रही है। इसके लिये कुछ विशेषज्ञों ने प्रस्तावित प्रारूप भी तैयार कर लिया है। सिर्फ शासकीय स्तर पर इसका एनाउंसमेंट होना शेष है। ज्ञातव्य है कि ग्वालियर लोकसभा सदस्य भारत सिंह कुशवाह लगातार ग्वालियर में एम्स लाने के लिये प्रयासरत है , यदि ऐसा हो गया तो ग्वालियर नया मेडीकल हब हो सकता है। यह भी संभावना है कि 25 दिसंम्बर को ग्वालियर आ रहे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण के समय ग्वालियर में एम्स की विधिवत घोषणा कर सकते है।

Next Post

युवक पर बेरहमी से हमला

Mon Dec 8 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक की बेहरमी से लाठी, पत्थर से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम पुखराज पटेल 42 वर्ष निवासी ग्राम भरतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत में सिंचाई की शिफ्ट बदल रहा था, उसके खेत के पास अमन दुबे […]

You May Like