ईदग़ाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज़, मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी


छिंदवाड़ा: पूरे देश के साथ साथ ज़िले में भी ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर शहर में ईद की खूब रौनक नज़र आई।रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. शहर में बड़ी ईदगाह, छोटी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई।इस मौके पर मुल्क में अमन शांति और सुख-समृद्धि के लिए भी दुआ मांगी गई।
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मनाया जाता है. यह त्योहार आपसी भाईचारे, दान और खुशियों का प्रतीक है. यह त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आता है, जो संयम, इबादत और आत्मशुद्धि का महीना होता है।

रमजान माह के 30 दिन पूरे होने पर 20 मार्च को पूरे देश में ईद का चांद दिखा इसलिए ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ‘ईद मुबारक’ कहकर बधाई दी। साथ ही, ईद-उल-फितर के मौके पर सेवइयां और अन्य मीठे व्यंजन भी बनाए गए और एक दूसरे के घर जाकर व्यंजनों का लुफ़्त उठाया।
मीठी सेंवई घर आए मेहमानों को खिलाई गई। दोस्तों और रिश्तेदारों में ईदी भी बांटी गई। ईद उल फितर को दान का पर्व भी कहा जाता है। लोगों ने बड़ी तादाद में दान भी किया।
ईद का महत्व
इस्लाम धर्म के अनुयायियों का मानना है कि रमजान के पवित्र महीने में जो लोग सच्चे दिल से रोज़ा रखते हैं, उन पर अल्लाह की रहमत बरसती है. वे इस विशेष अवसर और उपवास रखने की शक्ति प्रदान करने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इस दिन की शुरुआत सुबह की विशेष नमाज से होती है, जिसके बाद लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद देते हैं. अल्लाह की इस अनमोल नेमत को ईद-उल-फितर के रूप में जाना जाता है. न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में यह त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है।

Next Post

लखनवास से दूधिया दीवान जोड़ तक बनेगी 15 करोड़ की सड़क

Sat Mar 21 , 2026
लखनवास: लखनवास कस्बे में शनिवार को राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा लखनवास में आयोजित समारोह में ब्यावरा विधानसभा के तहत लगभग 26 करोड़ 79 लाख से होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया.लखनवास में 1.59 करोड़ रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया. इस […]

You May Like

मनोरंजन