शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में रात के वक्त स्टेशन रोड स्थित एसआर होटल के पीछे रखे टेंट और सजावट के सामान में आग लग गई।आग लगते ही फाइबर बोर्ड और स्टेज सजावट सामग्री से काले धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग एसआर होटल के पीछे रखे श्रीराम टेंट हाउस के टेंट, फाइबर बोर्ड और स्टेज डेकोरेशन के सामान में लगी थी। टेंट संचालक राजू नामदेव के अनुसार, इस आगजनी की घटना में उन्हें लगभग तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Next Post
टायर बदलते समय जैक खिसकने से ट्रक ड्राइवर की मौत
Thu May 28 , 2026
शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में वेयरहाउस के पास एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वह सरकारी गेहूं से भरे ट्रक का टायर बदल रहा था, तभी जैक खिसकने से ट्रक आगे बढ़ गया और चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल चालक […]

You May Like
-
11 months ago
असम कैबिनेट ने श्रद्धांजलि योजना को दी मंजूरी