राष्ट्रीय डेफ खेल प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाड़ी ने जीते दो रजत पदक

ग्वालियर। चंडीगढ़ में आयोजित 27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ग्वालियर के खिलाड़ी धनंजय दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल और पुरुष युगल स्पर्धाओं में दो रजत पदक हासिल किए। इस उपलब्धि से न केवल धनंजय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम उन्होंने एकबार फिर गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता में इस उपलब्धि के बाद धनंजय ने कहा कि उन्होंने कड़ा मुकाबला करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक था, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक जीतना भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी और वह भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी, परिवार, दोस्तों, कोच एवं फिटनेस ट्रेनर जोन्स को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने सहयोगी संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें मिले समर्थन और आशीर्वाद से वह आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली बार वह और अधिक मजबूत वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जरूर जीतेंगे।

Next Post

जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 10 बच्चों समेत 30 लोग घायल

Sat Mar 28 , 2026
टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले का मामला सामने आया है। इस घटना में 10 बच्चों सहित लगभग 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पलेरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत […]

You May Like