
टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले का मामला सामने आया है। इस घटना
में 10 बच्चों सहित लगभग 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पलेरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी भी दे दी गई है।
यह घटना शुक्रवार रात की है, जब गांव के करीब 100 लोग देवी मंदिर से जवारे लेकर भावरी माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी, जिससे सड़क किनारे महुआ के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हो गई।
