लव जिहाद का शिकार युवक घर वापसी को तैयार, पुलिस ने किया आरोपियों पर केस दर्ज

भोपाल। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने लव जिहाद का शिकार हुए एक युवक को धर्मांतरण करने पर मजबूर करने वाले परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस्लाम छोड़कर युवक ने हिन्दू धर्म फिर से अपनाने की अपनी मंशा जाहिर की है. मंत्री विश्वास सारंग ने भी मामले की जानकारी सामने आने पर युवक को लेकर कहा है कि उसकी हिन्दू धर्म में घर वापसी रीति-रिवाज के साथ कराएंगे.

फरियादी शुभम गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुभम ने बताया कि साल 2022 में उसकी मुलाकात एक मुस्लिम लड़की से हुई थी. लड़की के परिजनों ने शुभम पर झूटे आरोप मढ़ कर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस दौरान शुभम को जेल भी जाना पड़ा था. शुभम का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद लड़की के परिजनों ने उसे इस्लाम अपनाने के लिए मानसिक टेंशन देना भी शुरू कर दिया था. शुभम और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की इस दौरान धमकियां भी मिली. फरियादी ने बताया कि उसने आत्महत्या करने का इरादा भी उस दौरान बना लिया था, लेकिन इसके लिए वह हिम्मत नहीं जुटा सका.

लव जिहाद का शिकार हुए शुभम अब घर वापसी के लिए अपनी मर्जी से तैयार है. शुभम ने बताया कि इससे पहले अभी तक उसे अमन खान के नाम से जाना जा रहा है. फरियादी का समर्थन करते हुए उसके दोस्त और करीबी रिश्तेदार उसके साथ आ गए.

शुभम गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि वह एक मुस्लिम परिवार ने उसे गौमांस खाने पर मजबूर किया गया था. शुभम को जमात में भेजकर धर्मांतरण करवाया गया था. शुभम ने जिस परिवार पर गौमांस खिलाने और धर्मांतरण पर मजबूर करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने संबंधित परिवार के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है. शुभम मंत्री सारंग के जनदर्शन में आकर मदद मांगी. मंत्री सारंग ने पीड़ित हिन्दू युवक की मदद के लिये हाथ बढ़ाते हुए यह आश्वासन दिया है कि उसकी हिन्दू धर्म में शास्त्रानुसार घरवापसी करवाएंगे. मामले में मंत्री सारंग के हस्तक्षेप के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. मंत्री ने इस मौके पर कहा है कि लव जिहाद के दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Next Post

शोरूम में हुई चोरी की वारदात के आरोपी धराए, पुलिस ने जब्त किया 12 लाख का सामान

Sat Nov 29 , 2025
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी की वारदात के मामले में दो शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसके साथ ही चोरी किए इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी सहित लगभग 12 लाख रुपए का मसरूका जब्त किया. थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते […]

You May Like