
रीवा।प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है. वही रीवा में कांग्रेस पार्टी द्वारा रीवा कमिश्नर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन आज संभागायुक्त को सौंपा जिसमें कहा गया है कि भारत पकिस्तान का जिस तरीके से संवेदनशील परिस्थितियां निर्मित हुई. जिस तरीके से भारतीय सेना ने अपना शौर्य, साहस दिखाया एवं उसमें कर्नल सोफिया का योगदान सर्वोच्च रहा. लेकिन म.प्र. शासन के जिम्मेदार संवैधानिक पद पर आशीन मंत्री विजय शाह द्वारा जो अभद्रता पूर्ण शब्द का प्रयोग किया गया ऐसे व्यक्ति को तत्काल जेल में होना चाहिये, एवं देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए.
