जबलपुर: हाईकोर्ट गेट नम्बर 2 के सामने मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े ध्वनि विस्तारक यंत्र डीेजे साउण्ड बाक्स लगाकर कानफोडू डीजे बज रहे थे। जिससे ध्वनि प्रदूषण होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में न्यायालयीन कार्यवाही में व्यवधान हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर बिना अनुमति तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाने वालों के खिलाफ प्रकरण किया इसके साथ ही 8 साउड बाक्स, मिक्शर मशीन, जनरेटर, लेपटॉप, स्टेप्लाईजर, आडियो स्टेण्ड , लोडिंग वाहन जप्त किए गए।
टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि हाईकोर्ट गेट नम्बर 2 के सामने कचहरी वाले बाबा की दरगाह के पास वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 5129 में बड़े बड़े ध्वनि विस्तारक यंत्र डीेजे साउण्ड बाक्स लगाकर जोर जोर से बजा रहे रवि सतनामी 29 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया चौबे किराना स्टोर के पास टेस्टिंग रोड़ घमापुर को पकड़ा गया। जिससे डीजे साउण्ड बजाने की परमीशन के सम्बंध में पूछताछ करने पर नहीं होना बताया। रवि सतनामी के द्वारा बिना अनुमति के तेज अवाज में साउड बाक्स बजाते हुये जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करना पाये जाने पर अशोक लीलेण्ड एलपीडी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 5129समेत अन्य सामान जब्त किया गया। म.प्र. कोलाहल अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया।
