आवेदकों की समस्या को गंभीरता से सुनें

कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
जनसुनवाई में की विशेष व्यवस्था

इंदौर:जनसुनवाई में आ रहे पारिवारिक, सम्पत्ति विवादों तथा भरण-पोषण आदि प्रकरणों में निःशुल्क विधिक सहायता देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर कलेक्टर कार्यालय में विधिक सहायता संबंधी विशेष व्यवस्था की गई है. इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय में स्थापित केन्द्र के माध्यम से हर मंगलवार को पीड़ित आवेदकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी.उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर ही यहां कलेक्टर कार्यालय में पारिवारिक, सम्पत्ति तथा भरण-पोषण आदि प्रकरणों के निराकरण के लिए मध्यस्थता केन्द्र भी स्थापित किया गया है. यह केन्द्र जनसुनवाई में आने वाले प्रकरणों के निराकरण में मददगार भी बन रहा है.

कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका सहानुभूति पूर्वक निराकरण कर रहे हैं. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आवेदकों की समस्याओं को पूर्ण गम्भीरता से सुने और उनका हाथों-हाथ निराकरण करें. ऐसी समस्याएं जो मौके पर निराकृत नहीं हो रही है, उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए. कलेक्टर द्वारा प्रति सप्ताह निराकरण की समीक्षा भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे की आवेदकों को परेशान नहीं होना पड़े और एक ही समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय वापस न आना पड़े.

बताया गया कि जनसुनवाई में अधिकांश प्रकरण पारिवारिक, सम्पत्ति विवाद तथा भरण-पोषण संबंधी विवादों के रहते है। इन्हें मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से सुलझाया जा रहा है। ऐसे प्रकरण जो न्यायालयीन स्तर के हैं उनमें कानूनी सलाह देने के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक जी-12 में विधिक सहायता केन्द्र के माध्यम से नि:शुल्क ?विधिक सहायता देने की व्यवस्था भी की गई है। आज भी सम्पन्न हुई जनसुनवाई में अनेक प्रकरण विधिक सहायता के लिए प्रेषित किये गए।
सहायता उपलब्ध कराई
आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर ने अनेक आवेदकों को रेडक्रॉस के माध्यम से सहायता भी उपलब्ध कराई. यह सहायता शिक्षा, इलाज और रोजगार के लिए जरूरतमंदों को प्रदान की गई. आज जिन लोगों को सहायता प्रदान की गई उनमें बाबूलाल पिता गंगाराम, उषा जोशी, तमन्ना पति अंकित, संजय विरवानी, रौनक अग्रवाल, किशोर राजदेव, खेमराज जैन, नीकिता कुशवाह, दिलीप मंगल, तनुश्री, आशा पंचाल, कांता बाई आदि शामिल है.

Next Post

इंदौर में शास्त्रीय गायन और नृत्य की नींव बनेगी मज़बूत

Wed Jan 8 , 2025
संभागायुक्त की पहल पर शैक्षणिक जगत में गीत संगीत की शिक्षा के लिए बनी योजना इंदौर: इंदौर शहर में 9 सीएम राईज विद्यालय हैं, जहां विद्यार्थियों के लिए संगीत की शिक्षा का प्रावधान है. इसी प्रकार शहर के तीन महाविद्यालय में संगीत की शिक्षा दी जा रही है उसे भी […]

You May Like